जयपुर नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा के सुनील कोठारी और कांग्रेस की सुनीता मावर आमने-सामने हैं। दोनों प्रत्याशी मतदान स्थल पहुंच चुके हैं। जयपुर में महापौर पद के लिए सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में महापौर पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान पूरा होते ही मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुकेत नगरपालिका में भी अध्यक्ष पद के लिए इसी अवधि में मतदान हो रहा है।
महापौर चुनाव के बाद 26 सितंबर को उप-महापौर पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.