जोधपुर नगर निगम में भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता ने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी को हराकर महापौर पद पर जीत दर्ज की। मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी रामकिशोर मीणा ने परिणाम घोषित किया। भाजपा उम्मीदवार को 53 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 47 वोट मिले।
जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल देखने को मिला। नगर निगम परिसर के बाहर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए और प्रशासन ने विजय जुलूस पर रोक लगाई।
जयपुर नगर निगम में भाजपा के सुनील कोठारी ने मेयर पद का चुनाव जीता। कोठारी को 89 वोट मिले। कांग्रेस की सुनीता मावर को 60 वोट मिले, जबकि एक वोट NOTA को गया।
परिणाम घोषित होने के बाद मेयर कार्यालय में कार्यभार ग्रहण की तैयारियां की गईं।
कोटा नगर निगम में भाजपा की अनुसुईया गोस्वामी महापौर चुनी गईं। उन्हें 65 वोट, जबकि कांग्रेस की सुनीता सुमन को 35 वोट मिले। जीत के बाद अनुसुईया गोस्वामी नगर निगम पहुंचीं और पार्षदों के साथ मेयर पद की कुर्सी संभाली।
राजस्थान के 10 नगर निगमों में मेयर चुनाव की तस्वीर अब सामने आ चुकी है। बिहार नगर निगम में कांग्रेस के अनिल कल्ला की जीत के अलावा बाकी प्रमुख निगमों में भाजपा ने मेयर पद हासिल किया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.