महापौर ने चारदीवारी क्षेत्र में बाजार बंद होने के बाद सड़कों पर जमा कचरे, सफाई कर्मचारियों की तैनाती और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर कचरा दिखाई देने पर उन्होंने खुद झाड़ू लगाकर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
महापौर ने कहा कि 2 अक्टूबर और आगामी दीपावली के मद्देनजर जयपुर में विशेष सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की तैनाती, संसाधनों और कचरा उठाने की व्यवस्था को मौके पर समझने की बात कही। इससे पहले भी महापौर ने अधिकारियों को दीपावली तक वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए फील्ड में आने वाली समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना जरूरी है। बाजार बंद होने के बाद चारदीवारी क्षेत्र में कचरा उठाने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है, इसका भी निरीक्षण किया गया।
चारदीवारी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान जयपुर की ऐतिहासिक और हेरिटेज पहचान को बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। महापौर पहले भी अधिकारियों के साथ बैठकों में चारदीवारी और जयपुर की विरासत से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने की बात कह चुके हैं।
रात्रिकालीन निरीक्षण के जरिए नगर निगम की सफाई व्यवस्था की जमीनी स्थिति देखने के साथ आगामी दिनों में व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरतों को चिन्हित करने का प्रयास किया गया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.