अशोक गहलोत का बड़ा बयान: बोले- निकाय चुनाव में जो हुआ, ऐसा राजस्थान के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ

जयपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव में जो कुछ हुआ, वैसा राजस्थान के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग काफी जागरूक हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती से चुनावी मुकाबला करेंगे।

अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से मुकाबला करेंगे और पार्टी बड़ी सफलता हासिल करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कई योजनाओं को बंद किया है, जिसको लेकर लोगों में प्रतिक्रिया है। गहलोत के मुताबिक, ग्रामीण मतदाता चुनाव में इसका जवाब दे सकते हैं।

राहुल गांधी के बयानों को लेकर भी गहलोत ने सरकार से सकारात्मक तरीके से विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों को सकारात्मक रूप से लेने का फायदा देश और सत्ता पक्ष, दोनों को हो सकता है।

गहलोत ने दावा किया कि सरकार के खिलाफ लोगों में असंतोष बढ़ रहा है और इसी वजह से प्रदेश में युवा सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मुकाबला करेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |