राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव: अभिषेक चौधरी को सबसे ज्यादा वोट, अनिल चोपड़ा दूसरे स्थान पर; इंटरव्यू के बाद अंतिम फैसला

जयपुर। राजस्थान यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक चौधरी को 6 लाख 15 हजार 57 वोट मिले, जबकि अनिल चोपड़ा को करीब 5.45 लाख वोट मिले। राजकुमार परसवाल करीब 1.95 लाख वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वोटों के आंकड़ों में अभिषेक चौधरी सबसे आगे रहे हैं। हालांकि यूथ कांग्रेस की प्रक्रिया के मुताबिक अंतिम आधिकारिक घोषणा इंटरव्यू के बाद की जानी है। चुनाव परिणाम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी की ओर से शीर्ष दावेदारों के इंटरव्यू लिए जाएंगे, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर अंतिम निर्णय होगा।

2020 में चुनाव को लेकर हुआ था विवाद

इससे पहले 2020 के यूथ कांग्रेस चुनाव में सुमित भगासरा को सबसे ज्यादा वोट मिले थे और उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था। बाद में वोटों में कथित धांधली के आरोपों की जांच के बाद उन्हें पद से हटाकर मुकेश भाकर को विजेता घोषित किया गया था। भाकर के बाद गणेश घोघरा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी।

वहीं 2023 के चुनाव में अभिमन्यु पूनिया को सबसे ज्यादा वोट मिले थे और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं दोनों नेता

अभिषेक चौधरी और अनिल चोपड़ा दोनों ही जयपुर से चुनाव लड़ चुके हैं। अभिषेक चौधरी ने 2023 में झोटवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से हार मिली थी।

वहीं अनिल चोपड़ा ने 2024 में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा के राव राजेंद्र सिंह ने करीबी मुकाबले में हराया था।

अब यूथ कांग्रेस चुनाव के वोट परिणाम सामने आने के बाद इंटरव्यू और संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |