पहले चरण में राजस्थान के 16 जिलों में पंचायत चुनाव आयोजित किए जाएंगे। जिला परिषद सदस्य पदों के लिए तीन दिनों में कुल 651 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इनमें अलवर 64 और बाड़मेर 56 नामांकन के साथ आगे रहे। वहीं, जयपुर में अब तक 48 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
दूसरी ओर, पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए तीन दिनों में 2,953 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। आज नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल करने की संभावना है। अब सभी की नजरें नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और आगे की चुनावी तैयारियों पर टिकी हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.