कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम करना और महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। इन यूनिट्स के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2026 में महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में 48 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कालिका यूनिट्स ने अब तक 55 हजार से अधिक असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, कालिका यूनिट्स के माध्यम से लाखों महिलाओं एवं बालिकाओं को कानून, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।
नई 100 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स के संचालन से महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया गया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.