चक्रवात मुरासु ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, 120 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; 1.6 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे

आंध्र प्रदेश/ओडिशा। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है। सोमवार देर रात करीब 1 बजे तूफान का असर शुरू हुआ और मंगलवार सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच इसने ओंगोल के पास तट पार किया। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। तेज हवाओं और भारी बारिश से आंध्र प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

पेड़ उखड़े, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त; सड़कों पर भरा पानी

तूफान के चलते विजयवाड़ा, गुंटूर, प्रकाशम और बापटला समेत कई इलाकों में भारी बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण हजारों पेड़ उखड़ गए और सैकड़ों बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। कई जगह जलभराव के कारण सड़कें डूब गईं और हाईवे पर वाहन फंस गए। समुद्र में ऊंची लहरें उठने से नावों को भी नुकसान पहुंचा है।

30 उड़ानें रद्द, चार ट्रेनों के बदले रूट

चक्रवात के असर से आंध्र प्रदेश के तीन एयरपोर्ट से 19 और चेन्नई से 11 उड़ानें रद्द की गई हैं। वहीं, विजयवाड़ा-ओंगोल-गुडूर रेल सेक्शन पर आवाजाही रोक दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए चार ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

आंध्र प्रदेश के कई जिलों में एहतियातन स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं। प्रकाशम जिले में प्रभावित परिवारों को जिला परिषद स्कूल में बनाए गए राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है।

ओडिशा में 1.6 लाख लोगों का रेस्क्यू

चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा के पांच जिलों से करीब 1.6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में NDRF, ODRAF और फायर सर्विस की 300 से अधिक बचाव टीमें तैनात हैं। रायगढ़ा जिले के सभी 11 फायर स्टेशन की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

पांच राज्यों में NDRF की 37 टीमें तैनात

तूफान से निपटने के लिए पांच राज्यों में NDRF की 37 टीमें तैनात की गई हैं, जिनमें 13 टीमें आंध्र प्रदेश में हैं। नेल्लोर, प्रकाशम और मार्कापुरम में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए विशेष टीमें भेजी गई हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात कर केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि NDRF और SDRF की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं।

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और आसपास के राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी तूफान का असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |