मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. जसवंत यादव का संपूर्ण जीवन क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जनकल्याण के लिए अनेक कार्य किए, जिन्हें सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
डॉ. जसवंत यादव के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.