जानकारी के अनुसार, अकासा एयर की यह फ्लाइट निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 12 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होती है और दोपहर 1:55 बजे मुंबई पहुंचती है। हालांकि, बुधवार को तकनीकी कारणों से उड़ान में देरी हुई। यात्रियों को पहले दोपहर 2 बजे फ्लाइट रवाना होने की जानकारी दी गई।
विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद एयरलाइन की ओर से समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया। इस दौरान यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। करीब दो घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद तकनीकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद एयरलाइन ने फ्लाइट रद्द करने का फैसला लिया।
फ्लाइट में यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी, लेकिन विमान उड़ान भरने की स्थिति में नहीं था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। पहले उड़ान में देरी और फिर अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
कई यात्रियों को मुंबई में अपनी आगे की यात्रा और जरूरी कार्यक्रमों को लेकर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस घटना के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.