जोधपुर में भैंस तलाशने के बहाने घर में घुसे चोर, 5500 रुपए नकद और सोने के गहने लेकर फरार

जोधपुर। कमिश्नरेट के झंवर थाना क्षेत्र के मेहलावास गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां दो युवक भैंस तलाशने का बहाना बनाकर एक घर में घुसे और मौका पाकर 5500 रुपए नकद व करीब डेढ़ तोला सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घर में मौजूद महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। महिला ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भैंस गुम होने की बात कहकर घर में की रेकी

झंवर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में मेहलावास निवासी दिनेश पुत्र आमाराम ने बताया कि 10 नवंबर को शाम करीब 5 से 7 बजे के बीच एक युवक उनके घर के बाड़े में ताक-झांक कर रहा था। पूछने पर उसने अपनी भैंस गुम होने और उसे तलाश करने की बात कही। युवक ने खुद को धवा की तरफ का रहने वाला बताया।

रिपोर्ट के अनुसार, करीब एक घंटे बाद घर से लगभग 200 मीटर दूर खेत की मेड़ पर आग लगा दी गई। परिवार के सदस्य आग बुझाने के लिए वहां पहुंचे। इसी दौरान एक युवक घर में घुस गया, जबकि उसका साथी स्प्लेंडर बाइक लेकर बाहर खड़ा रहा।

महिला के शोर मचाने पर भागा आरोपी

घर में मौजूद दिनेश की मां जब कमरे में पहुंचीं तो उन्हें अंदर से आवाज सुनाई दी। उन्होंने शोर मचाया तो कमरे में घुसा युवक भागने लगा। इस दौरान महिला ने लाठी से आरोपी पर दो वार भी किए, लेकिन वह बचकर भागने में सफल रहा।

महिला ने घर में घुसे युवक की पहचान नरपत पूनिया पुत्र चंदाराम निवासी रोहिचा कल्ला के रूप में की है।

अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और गहने चुराए

परिवाद के मुताबिक, आरोपी ने कमरे में रखी दो अलमारियों में से एक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे 5500 रुपए नकद तथा करीब डेढ़ तोला सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। चोरी हुए गहनों में एक तोले का सोने का बोरिया और आधे तोले की डिडि पलका शामिल बताए गए हैं।

बाइक से फरार हुए दोनों आरोपी

रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों युवक स्प्लेंडर बाइक से मेहलावास टांका की तरफ कालीजाल-सिनली रोड की ओर भागे। दूसरे आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |