जोधपुर में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की मौत के मामले में FSL जांच, हॉस्टल के कमरे से जुटाए सबूत

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में महिला रेजिडेंट डॉक्टर निक्की चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। शुक्रवार सुबह एफएसएल (FSL) और पुलिस की टीम उम्मेद हॉस्पिटल स्थित पीजी हॉस्टल के कमरे में पहुंची और मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। टीम ने कमरे में रखे सामान की बारीकी से जांच की और कुछ चीजों के सैंपल भी कलेक्ट किए हैं।

26 वर्षीय निक्की चौधरी मथुरादास माथुर (MDM) हॉस्पिटल में तैनात थीं और एसएन मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग में पीजी फर्स्ट ईयर की छात्रा थीं। गुरुवार शाम वह अपने हॉस्टल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थीं। इसके बाद साथी डॉक्टरों ने कमरे का गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और MDM हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हॉस्टल के कमरे को किया गया था सील

घटना के बाद उम्मेद हॉस्पिटल परिसर में स्थित हॉस्टल के कमरे को सील कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कमरे में मौजूद सामान और अन्य परिस्थितियों का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए।

तबीयत खराब होने के कारण ड्यूटी पर नहीं गई थीं निक्की

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निक्की की तबीयत गुरुवार सुबह भी खराब थी। उल्टी और दस्त की शिकायत के चलते वह ड्यूटी पर नहीं जा पाई थीं। इससे पहले बुधवार को भी तबीयत खराब होने के कारण वह छुट्टी पर थीं।

MDM हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के मुताबिक, निक्की सुबह से अपने कमरे में थीं। शाम को जब उनके साथी डॉक्टरों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्पिटल प्रबंधन को सूचना दी गई। साथी डॉक्टरों ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां निक्की बेहोशी की हालत में मिलीं।

हाथ में लगा था कैनुला, मेडिकल टेस्ट की भी होगी जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, निक्की ने घटना से पहले कुछ मेडिकल टेस्ट भी करवाए थे। उनके हाथ पर कैनुला लगा हुआ था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कैनुला कहां लगवाया गया था और उन्होंने कौन-सी दवाइयां ली थीं।

एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। निक्की पहले से किसी बीमारी से पीड़ित थीं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

झुंझुनूं की रहने वाली थीं निक्की

निक्की चौधरी मूल रूप से झुंझुनूं की रहने वाली थीं और जोधपुर में एनेस्थीसिया विभाग से पीजी की पढ़ाई कर रही थीं। वह उम्मेद हॉस्पिटल के पीजी हॉस्टल के कमरा नंबर 312 में रहती थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात उनके परिजन भी जोधपुर पहुंच गए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल महिला डॉक्टर की मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |