विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत साहित्य और सांस्कृतिक चेतना को समर्पित यह पुस्तक महत्वपूर्ण शोधपरक कृति है। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन ज्ञान का आधार है।
उन्होंने कहा कि वेद, उपनिषद, रामायण, महाभारत और पुराणों से लेकर आधुनिक संस्कृत साहित्य तक भारतीय सभ्यता के जीवन मूल्य, दर्शन, राष्ट्रभक्ति और मानव कल्याण की चेतना प्रवाहित होती रही है।
देवनानी ने पुस्तक में किए गए प्रकृति चित्रण की सराहना करते हुए इसे एक सार्थक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृत साहित्य भारतीय परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और जीवन दर्शन को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर लेखिका डॉ. श्वेता गौड के परिजन आकाश गौड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.