राजस्थान में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, ऑनलाइन बुकिंग भी बंद

जयपुर, 10 अगस्त। राजस्थान में निजी बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेशभर में निजी बस ऑपरेटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते निजी बसों का संचालन प्रभावित होगा और ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी बंद रहेगी। बस ऑपरेटरों ने सोमवार मध्यरात्रि से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था।

फरवरी में हुए समझौते की पालना नहीं होने का आरोप

निजी बस ऑपरेटरों, बस मालिकों और ट्रैवल्स एजेंट्स की बैठक में हड़ताल का निर्णय लिया गया। ऑपरेटरों का आरोप है कि फरवरी में पिछली हड़ताल समाप्त कराने के दौरान सरकार और बस संचालकों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी थी, लेकिन परिवहन विभाग की ओर से इन समझौतों की अपेक्षित पालना नहीं की गई।

बस ऑपरेटरों की प्रमुख मांगों में बसों पर की जा रही कार्रवाई रोकना और सीज की गई बसों को छोड़ना जैसे मुद्दे शामिल हैं। ऑपरेटरों का कहना है कि समझौते के बावजूद कार्रवाई जारी रहने से उनके सामने दोबारा हड़ताल पर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।

ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग भी रहेगी बंद

हड़ताल का असर केवल बसों के संचालन तक सीमित नहीं रहेगा। निजी बस ऑपरेटरों ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी बंद रखने का फैसला किया है। ऐसे में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों से निजी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

हजारों बसों के संचालन पर असर

प्रदेश में निजी बस सेवाएं लंबी दूरी के साथ-साथ अंतरजिला और अंतरराज्यीय परिवहन का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे में हड़ताल लंबी खिंचने पर यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है और बस अड्डों पर अतिरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है।

गौरतलब है कि निजी बस ऑपरेटर इससे पहले फरवरी 2026 में भी हड़ताल कर चुके हैं। उस समय भी परिवहन विभाग की कार्रवाई को लेकर बस संचालकों और विभाग के बीच विवाद सामने आया था।

फिलहाल निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल अनिश्चितकालीन है, ऐसे में अब नजर सरकार और बस ऑपरेटरों के बीच होने वाली संभावित बातचीत पर रहेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |