अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर वॉश नष्ट

राजस्थान में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेशभर में नाकाबंदी, गश्त और दबिश की कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग जिलों में अवैध शराब जब्त करने के साथ बड़ी मात्रा में वॉश और कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं।

आबकारी निरोधक दल जयपुर ग्रामीण ने मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ थाना फुलेरा के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन में एक बैग से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर के केन जब्त किए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 17 हजार 440 रुपये बताई गई है।

वहीं अलवर में दबिश के दौरान 378 पव्वे नकली देशी सादा मदिरा, जीएसएम, नकली होलोग्राम और स्टीकर बरामद किए गए। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इसी तरह अनूपगढ़ में आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 2 हजार लीटर वॉश और 5 कच्ची भट्टियां नष्ट कीं। मौके से 70 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी विभाग के अनुसार प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी जोन और जिलों के आबकारी अधिकारियों एवं निरोधक दलों को प्रभावी कार्रवाई और नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार की दो बहुएं अलग-अलग वार्ड से मैदान में, संतोष अहलावत की बहू और शुभकरण चौधरी की बेटी पर भी नजर | भरतपुर में 200 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर जताया आक्रोश | जयपुर में सजेगा अंतरराष्ट्रीय फैशन का मंच, 25 अक्टूबर को होगा सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड-2026 का ग्रैंड फिनाले | राजस्थान: रितु बराला केस में FIR की मांग पर रातभर पुलिस कमिश्नरेट में डटे रहे डोटासरा समेत कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने किया फोन | Gold-Silver Price: सोना 1.50 लाख रुपये के पार, चांदी 2.15 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर; दिवाली तक बढ़ेंगे दाम? | राजस्थान पंचायत समिति चुनाव 2026: दूसरे चरण में 8,989 प्रत्याशी मैदान में, 1,711 निर्विरोध निर्वाचित | राजस्थान पंचायती राज चुनाव: 21 और 22 अक्टूबर को BJP की अहम बैठकें, 17 जिलों में उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन | विजयादशमी 2026: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा, जानें इस पर्व का महत्व | Cyber Fraud Alert: न लिंक क्लिक, न OTP शेयर… फिर भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें क्या है SIM Swap फ्रॉड | Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 4 संभागों में आज और कल बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ बदल सकता है मौसम |