बाड़मेर में 90 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, मिनी ट्रक चालक गिरफ्तार

बाड़मेर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 90 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेशभर में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बाड़मेर-जोधपुर रोड पर कवास और उत्तरलाई के बीच एक मिनी ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से फोर सेल इन पंजाब अंग्रेजी शराब की 930 पेटियां बरामद हुईं।

बरामद शराब में रॉयल चैलेंज के 60 कार्टन पव्वे, रॉयल स्टैग के 400 कार्टन पव्वे, रॉयल चैलेंज की 139 कार्टन बोतलें, रॉयल स्टैग की 326 कार्टन बोतलें और ऑल सीजन की 5 कार्टन बोतलें शामिल हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि शराब को लुधियाना से गुजरात ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने ट्रक चालक हनुमानाराम निवासी बालोतरा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Gold-Silver Price: सोना 1.50 लाख रुपये के पार, चांदी 2.15 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर; दिवाली तक बढ़ेंगे दाम? | राजस्थान पंचायत समिति चुनाव 2026: दूसरे चरण में 8,989 प्रत्याशी मैदान में, 1,711 निर्विरोध निर्वाचित | राजस्थान पंचायती राज चुनाव: 21 और 22 अक्टूबर को BJP की अहम बैठकें, 17 जिलों में उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन | विजयादशमी 2026: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा, जानें इस पर्व का महत्व | Cyber Fraud Alert: न लिंक क्लिक, न OTP शेयर… फिर भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें क्या है SIM Swap फ्रॉड | Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 4 संभागों में आज और कल बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ बदल सकता है मौसम | मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा ने सिल्वर; CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई | राजस्थान में सूखे के हालात पर अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, बोले- पेयजल संकट दूर करने के लिए तत्काल करें व्यवस्था | राजस्थान की बेटियों का धमाल, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनी लेखरा ने दिलाया सिल्वर | Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग, हमलावरों की तस्वीर आई सामने; अंधेरी स्टेशन से बाइक बरामद |