जोधपुर के डोली में अटल ज्ञान केंद्र का लोकार्पण, मंत्री जोगाराम पटेल बोले- बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध

जोधपुर, 12 अगस्त। जोधपुर जिले के डोली (धवा) स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विकास कार्यों का लोकार्पण, प्रतिभा सम्मान समारोह, वृक्षारोपण और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अटल ज्ञान केंद्र का लोकार्पण करने के साथ ही ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अटल ज्ञान केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के साथ पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।

उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। वहीं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी एवं देवनारायण स्कूटी योजना के तहत 45,596 स्कूटियां और 13 लाख 85 हजार साइकिलें वितरित की गई हैं।

26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को अब 9 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 6 हजार रुपये और राज्य सरकार की ओर से 3 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

भामाशाहों ने विद्यालय विकास के लिए दिए 21.51 लाख रुपये

विद्यालय के विकास में भामाशाहों ने भी सहयोग का हाथ बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान टीनशेड और अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 21.51 लाख रुपये की घोषणा की गई। इसमें जीवाराम जांगिड ने 11 लाख रुपये, पंचायत समिति सदस्य अमराराम पटेल ने 5 लाख रुपये, रणछोड़राम ने 2 लाख रुपये, भंवराराम पटेल ने 1.51 लाख रुपये तथा पुरखाराम पटेल और अन्य सहयोगकर्ताओं ने 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मंत्री जोगाराम पटेल ने भामाशाहों का सम्मान करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से डोली के सरकारी विद्यालय को राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

कार्यक्रम में विज्ञान मेला, खेलकूद प्रतियोगिता, कला उत्सव और करियर डे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग भी वितरित किए गए।

इस दौरान छात्राओं ने तेरहताली, घूमर, कालबेलिया, चरी और भवाई नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। राजस्थानी लोक संस्कृति से सजी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

  • राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय डोली के कक्षा-कक्ष — लागत 10.50 लाख रुपये

  • अटल ज्ञान केंद्र — लागत 8 लाख रुपये

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, डिजिटल लर्निंग, बालिका शिक्षा और विद्यालय के बुनियादी विकास को लेकर सरकार की योजनाओं और प्रयासों को भी सामने रखा गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |