पदोन्नति पाने वाले कार्मिकों में 5 संस्थापन अधिकारी, 16 प्रशासनिक अधिकारी, 38 अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, 34 सहायक प्रशासनिक अधिकारी और 20 वरिष्ठ सहायक शामिल हैं।
विभाग की ओर से पदोन्नति प्रक्रिया निर्धारित नियमों और प्रावधानों के तहत समयबद्ध तरीके से पूरी की गई। इससे कर्मचारियों को उनकी योग्यता, अनुभव और सेवा अवधि के आधार पर पदोन्नति का लाभ मिला है।
पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश चंद मीना ने सभी पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालयिक संवर्ग की सभी श्रेणियों की पदोन्नति प्रक्रिया वर्ष 2025-26 तक पूरी होना विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
डॉ. मीना ने कहा कि पदोन्नति के साथ कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने सभी पदोन्नत कार्मिकों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। साथ ही जनहित और पशुपालकों से जुड़े कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने पर जोर दिया।
निदेशक ने विश्वास जताया कि पदोन्नति से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे नई ऊर्जा व उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इससे विभागीय कामकाज में दक्षता, जवाबदेही और कार्यों के सुचारू संचालन को भी गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कार्मिक कल्याण और सेवा संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। भविष्य में भी पदोन्नति सहित कर्मचारियों से जुड़े मामलों का नियमानुसार जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.