उदयपुर जोनल टीम की कार्रवाई, ITC से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन की हुई जांच; वास्तविक कर देयता का विस्तृत सत्यापन जारी

जयपुर, 17 अगस्त। कर अनुपालन सुनिश्चित करने, राजस्व संरक्षण और कर अनियमितताओं की रोकथाम के लिए वाणिज्यिक कर विभाग की उदयपुर जोनल टीम ने एक फर्म के मुख्य व्यवसायिक स्थल पर सर्वे एवं जांच की कार्रवाई की। विभागीय आंकड़ों के विश्लेषण में फर्म द्वारा अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लेने और अयोग्य ITC का दावा किए जाने की संभावना सामने आई थी।

इसके बाद 17 अगस्त को फर्म के मुख्य व्यवसायिक स्थल पर सर्वे कार्रवाई की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने फर्म के संबंधित अभिलेखों, लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में संपन्न की गई।

40 लाख की संभावित कर देयता

प्रारंभिक जांच में करीब 40 लाख रुपये की संभावित कर देयता सामने आई है। कार्रवाई के दौरान करदाता ने स्वेच्छा से 10 लाख रुपये की राशि जमा कराई। यह भुगतान चालान के माध्यम से किया गया।

विभाग के अनुसार उपलब्ध दस्तावेजों एवं अभिलेखों के विस्तृत सत्यापन के बाद ही वास्तविक कर देयता का अंतिम निर्धारण किया जाएगा।

ITC के सही इस्तेमाल पर विभाग की नजर

वाणिज्यिक कर विभाग ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि करदाता केवल सही एवं पात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट का ही लाभ लें। साथ ही जीएसटी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने और राज्य के राजस्व हितों की रक्षा के लिए जांच एवं सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |