राजस्थान के 100 प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को मिलेगा नया मंच, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने शुरू की ‘100 आइकन्स ऑफ राजस्थान’ पहल

जयपुर, 19 अगस्त। राजस्थान के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को पहचान और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने ‘100 आइकन्स ऑफ राजस्थान’ पहल शुरू की है। इस पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 विशिष्ट व्यक्तियों का चयन किया जाएगा।

इस पहल की खास बात यह है कि चयनित 100 आइकन्स में 55 वर्ष से कम आयु की 55 महिलाएं और 45 वर्ष से कम आयु के 45 पुरुष शामिल होंगे। इसके लिए पात्र व्यक्ति 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट industries.rajasthan.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान वालों को मिलेगा अवसर

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि इस पहल के तहत उद्योग, व्यापार, निर्यात, उद्यमिता, स्टार्टअप, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, हस्तशिल्प, महिला उद्यमिता, शिक्षा, सामाजिक उद्यमिता, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

‘द 100 आइकन्स कम्पेंडियम’ में मिलेगा स्थान

चयनित व्यक्तियों की उपलब्धियों को ‘द 100 आइकन्स कम्पेंडियम’ में स्थान दिया जाएगा। इसके साथ ही उनकी उपलब्धियों और कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। चयनित आइकन्स को राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न रणनीतिक संवादों और ज्ञान-विनिमय कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर भी मिलेगा।

युवाओं के लिए बनेंगे प्रेरणास्रोत

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों को सामने लाना है, जिन्होंने अपने नेतृत्व, नवाचार, उद्यमिता और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विभाग का मानना है कि इन प्रेरणादायी व्यक्तियों की उपलब्धियों को व्यापक मंच मिलने से समाज और विशेष रूप से युवाओं को आगे बढ़ने तथा नए क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
आवेदन वेबसाइट: industries.rajasthan.gov.in

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |