राजस्थान पुलिस की नशे के खिलाफ विशेष रणनीति, हर बुधवार होगी कार्रवाई की समीक्षा

जयपुर, 19 अगस्त। राजस्थान पुलिस ने प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। अब नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों और कार्रवाइयों की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय में प्रत्येक बुधवार को एंटी नारकोटिक कार्रवाइयों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

बुधवार, 19 अगस्त को डीजीपी राजीव शर्मा की अध्यक्षता में पहली साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को नशे की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि नशे और नशे के कारोबार में शामिल अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को नशे की तस्करी के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सात माह में रिकॉर्ड एंटी नारकोटिक कार्रवाई

डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2026 के शुरुआती सात महीनों में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक एंटी नारकोटिक कार्रवाइयां की गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे नेटवर्क को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

नशे के हॉटस्पॉट पर बढ़ेगी निगरानी

प्रदेश में एंटी नारकोटिक गतिविधियों को गति देने के लिए आधारभूत ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। इससे बेहतर समन्वय, मजबूत सूचना तंत्र और प्रभावी निगरानी के साथ अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

डीजीपी ने सभी जिलों में नशे के हॉटस्पॉट चिह्नित कर नियमित निगरानी रखने और तस्करी से जुड़े अपराधियों व उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता गतिविधियों को लगातार बढ़ाने पर जोर दिया।

स्कूल-कॉलेजों में 19 से 31 अगस्त तक जागरूकता अभियान

बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के स्कूल और कॉलेजों में 19 से 31 अगस्त तक विशेष नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

हर बुधवार होगी विस्तृत समीक्षा

डीजीपी ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर नशे की रोकथाम के लिए मजबूत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अब प्रत्येक बुधवार की बैठक में जिलों में हुई कार्रवाई, प्रकरणों की प्रगति, गिरफ्तारियां, जब्ती और नशे के नेटवर्क के खिलाफ की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

बैठक में महानिरीक्षक पुलिस (अपराध शाखा) शरत कविराज, उप महानिरीक्षक पुलिस (कार्मिक एवं प्रमुख स्टाफ ऑफिसर) कुंवर राष्ट्रदीप, उप महानिरीक्षक पुलिस (एएनटीएफ) अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक (एएनटीएफ) अमित जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |