मिलावटखोरों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान में सघन निरीक्षण जारी, शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान: जयपुर में 2865 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट ,अलवर में 10,070 किलो मसाले जब्त

जयपुर/अलवर। प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने जयपुर और अलवर में बड़ी कार्रवाई की। जयपुर में टीम ने कुल 2865 किलो दूषित मिठाइयों को मौके पर नष्ट कराया, जबकि अलवर में जांच रिपोर्ट आने तक 10,070 किलो मसाले जब्त किए गए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सांगानेर में 1605 किलो सड़ी मिठाइयां नष्ट

जयपुर के सांगानेर क्षेत्र के असावाला स्थित शंकर लाल मावा वाले एंड केटर्स प्रा. लि. के कारखाने में निरीक्षण के दौरान करीब 1605 किलो सड़ी और दुर्गंधयुक्त मिठाइयां मिलीं। मिठाइयां 107 जंग लगे टीनों में रखी हुई थीं। निरीक्षण के दौरान चाशनी में कीड़े, अत्यधिक गंदगी और खाद्य सामग्री के पास एसिड के कैन सहित कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके पर ही पूरी मिठाई को नष्ट कराया। साथ ही मावा और काजू कतली के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

बगरू में 1260 किलो मिल्क केक और डोडा बर्फी नष्ट

बगरू के ग्राम घेघा स्थित श्री श्याम स्वीट एवं मिल्क केक पर भी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। यहां करीब 1260 किलो मिल्क केक और डोडा बर्फी मिली, जिसे टीम ने मौके पर नष्ट कराया। जांच में निर्माण इकाई बिना खाद्य लाइसेंस संचालित पाई गई। इसके बाद निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया गया।

अलवर में 10,070 किलो मसाले जब्त

अलवर के एमआईए क्षेत्र स्थित सप्तऋषि गोल्ड स्पाइसेज पर कार्रवाई के दौरान धनिया, हल्दी, मिर्च और मिश्रित मसालों के कुल 8 नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट आने तक विभाग ने बड़ी मात्रा में मसालों को जब्त कर लिया।

जब्त सामग्री में 4500 किलो धनिया, 3000 किलो हल्दी, 2400 किलो मिर्च और 170 किलो मिश्रित मसाले शामिल हैं। वहीं, असुरक्षित पाए गए धनिया पाउडर के बैच नंबर AS-159 के लिए रिकॉल के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन तथा अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह और संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि फील्ड टीमों को पूरे प्रदेश में सघन निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जहां भी खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें खाद्य लाइसेंस के खिलाफ कार्रवाई, दूषित खाद्य सामग्री को नष्ट करना और अन्य वैधानिक कार्रवाई शामिल है। लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फर्मों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |