RPSC: प्राध्यापक-कृषि प्रतियोगी परीक्षा 2025 की विचारित सूची जारी, 49 अभ्यर्थी पात्रता जांच के लिए शामिल

जयपुर, 20 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक-कृषि (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत विचारित सूची जारी कर दी है। इस सूची में 49 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से शामिल किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची केवल दस्तावेज सत्यापन और अभ्यर्थियों की पात्रता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी की गई है। इसे चयन सूची या वरीयता सूची नहीं माना जाएगा।

आयोग सचिव के अनुसार, अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आयोग की ओर से जारी की जाएगी।

26 अगस्त से 1 सितंबर तक भरना होगा विस्तृत आवेदन

विचारित सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को अपना विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए ऑनलाइन लिंक 26 अगस्त से 1 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थियों को आवेदन भरने के साथ आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

अभ्यर्थी अपनी SSO ID के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन कर My Recruitment – Detailed Form cum Scrutiny – Apply Now विकल्प का चयन करके विस्तृत आवेदन पत्र भर सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा दस्तावेजों की जांच

आयोग ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत आवेदन-पत्र और दस्तावेजों की जांच निदेशालय माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन भरकर सबमिट करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रिंट ऑप्शन के माध्यम से आवेदन पत्र की दो प्रतियां निकालकर सुरक्षित रखनी होंगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि, समय और स्थान की सूचना अभ्यर्थियों को अपने स्तर से दी जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर विस्तृत आवेदन-पत्र की दोनों प्रतियों के साथ सभी मूल दस्तावेज और स्वयं सत्यापित प्रतियां लेकर उपस्थित होना होगा।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन के संबंध में राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी विभाग द्वारा निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे अपात्र मानते हुए परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा।

पात्रता पूरी नहीं करने पर अभ्यर्थिता होगी रद्द

दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को अभिस्तावित करेगा। अभ्यर्थियों की पात्रता विज्ञापन में निर्धारित शर्तों और संबंधित नियमों के अनुसार जांची जाएगी। पात्रता की आवश्यक शर्तें पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी।

32 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित

इसी परीक्षा परिणाम के तहत आयोग ने 32 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया है। आयोग के अनुसार, इन अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र के 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में दिए गए पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प अंकित नहीं किया था। ऐसे अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए गए हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे विस्तृत आवेदन-पत्र भरने, दस्तावेज सत्यापन और आगे की चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित समय सीमा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |