पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजस्थान और हरियाणा से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जाली नोट अमन राणा निवासी गांधीपथ, रोहतक, हरियाणा से लाने की बात कबूल की है। पुलिस का दावा है कि अमन राणा फिलहाल बांग्लादेश से गिरोह का संचालन कर रहा है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी आगामी नगर निगम चुनाव के दौरान जाली नोटों को खपाने के उद्देश्य से बड़ी खेप जयपुर लेकर आए थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और जाली नोटों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशुल, साहिल चौधरी, प्रियांशु और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस मामले में बजाज नगर थाने में प्रकरण संख्या 368/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 178, 179 और 180 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने और अतिरिक्त जाली नोट बरामद होने की संभावना है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में बजाज नगर थाना पुलिस एवं सीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से की।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.