जयपुर में आक्रोश रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद

जयपुर। शहर में रविवार 23 अगस्त को आयोजित आक्रोश रैली को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। रैली दोपहर 1 बजे खोले के हनुमान जी मंदिर से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यूनियन फुटबॉल ग्राउंड पहुंचेगी। रैली के दौरान यातायात को आवश्यकता के अनुसार डायवर्ट किया जाएगा।

रैली का निर्धारित मार्ग खोले के हनुमान जी मंदिर से बदनपुरा, गंगापोल, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, सुभाष चौक, चांदी की टकसाल, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया टी-पॉइंट, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, यादगार तिराहा और रामनिवास बाग चौराहा होते हुए यूनियन फुटबॉल ग्राउंड तक रहेगा।

परकोटे में कई मार्गों पर डायवर्जन

रैली के चलते बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, चौड़ा रास्ता, अजमेरी गेट, एमआई रोड और रामनिवास बाग चौराहा सहित कई इलाकों में यातायात मार्ग बदले जाएंगे। रैली मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

गलता गेट, घाटगेट, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट, संजय सर्किल और रामगढ़ मोड़ से ई-रिक्शा, टेंपो, मिनी बस, सिटी बस सहित अन्य मध्यम श्रेणी के वाहनों का परकोटे में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इन रास्तों से भेजा जाएगा यातायात

दिल्ली रोड से जयपुर की ओर आने वाले वाहनों को धोबीघाट सर्किल, रामगढ़ मोड़, सड़वा मोड़, रामगढ़ रोड, नाई की थड़ी और नायला रोड होते हुए आगरा रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं जयपुर से दिल्ली रोड की ओर जाने वाले वाहनों को गलता गेट से सूरजपोल गेट और रामगंज चौपड़ की ओर भेजा जाएगा।

आमेर तिराहा से आने वाले यातायात को आमेर कस्बा, गांधी चौक और आमेर रोड होते हुए रामगढ़ मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहनों को चंदवाजी तिराहा से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर 14 और 200 फीट चौराहे की ओर भेजने की व्यवस्था रहेगी।

रैली के दौरान रामनिवास बाग के अंदर आने वाले यातायात पर भी रोक रहेगी। हालांकि एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को निर्बाध आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे रैली के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |