सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा के लिए जयपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित

जयपुर, 24 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से आयोजित सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 के सफल और सुचारू संचालन के लिए जयपुर में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

परीक्षा 30 अगस्त 2026 को जयपुर जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।

कलेक्ट्रेट में बनाया गया नियंत्रण कक्ष

परीक्षा समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर के निर्देश पर कलेक्ट्रेट, जयपुर के कक्ष संख्या 116 में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

यह नियंत्रण कक्ष 29 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक और 30 अगस्त को सुबह 9 बजे से परीक्षा समाप्त होने तक कार्यरत रहेगा।

परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की होगी निगरानी

नियंत्रण कक्ष में परीक्षा से संबंधित आवश्यक समन्वय और व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की प्रशासनिक या व्यवस्थागत समस्या के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया जाएगा।

नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर

0141-2206699

अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी या व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित समय में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |