निरीक्षण के दौरान डॉ. अरोड़ा ने शिकायतों की प्रकृति, संबंधित विभागीय स्तर और निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पोर्टल पर दर्ज महत्वपूर्ण प्रकरणों में परिवादियों से फोन पर सीधे बात कर समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। खैरतल निवासी सेवाराम की क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
इसी प्रकार अलवर जिले के महेंद्र से फोन पर बात कर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानी की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारी से फोन पर बात कर समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
डॉ. अरोड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े इस संवेदनशील कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल राज्य सरकार का महत्वपूर्ण जनसेवा माध्यम है और आमजन को समय पर राहत एवं न्याय उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और प्रत्येक परिवाद का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.