राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल, सितंबर बना ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ जन-जागरूकता माह

जयपुर, 1 सितंबर। राजस्थान पुलिस ने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के बीच बड़ी पहल की है। पुलिस विभाग सितंबर माह को ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ जन-जागरूकता माह के रूप में मनाएगा। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में महीनेभर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य आमजन को ऑनलाइन ठगी, साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह के अनुसार, अभियान के प्रभावी संचालन के लिए राज्य स्तर पर पुलिस अधीक्षक-1 (R4C) को राज्य नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, प्रत्येक जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स पर रहेगा विशेष फोकस

अभियान के दौरान वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स को साइबर अपराधों से बचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस थानों में साइबर अपराध से जुड़े अधिकारी पेंशन विभाग के समन्वय से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

इन कार्यक्रमों में ‘डिजिटल अरेस्ट’, निवेश के नाम पर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों से बचने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

स्कूल-कॉलेजों में होंगे कार्यक्रम

साइबर सुरक्षा का संदेश युवाओं तक पहुंचाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से व्याख्यान, कार्यशालाएं, क्विज, सेमिनार और प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

छात्र-छात्राओं की भागीदारी से एक दिवसीय मानव श्रृंखला बनाकर भी साइबर सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा।

बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक

आम लोगों को जागरूक करने के लिए बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर भी अभियान चलाया जाएगा।

यहां नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, ऑडियो-वीडियो संदेश और साइबर जागरूकता स्टॉल के जरिए लोगों को ऑनलाइन अपराधों से बचने की जानकारी दी जाएगी।

युवाओं और खेल गतिविधियों को भी जोड़ा

अभियान में साइबर स्वयंसेवकों, एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स को भी शामिल किया जाएगा। आरएसी इकाइयों और जिला खेल अधिकारियों के सहयोग से साइबर जागरूकता के लिए दौड़ और साइकिल रैली जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

गांव-गांव पहुंचेगा साइबर सुरक्षा का संदेश

राजस्थान पुलिस अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की भी तैयारी कर रही है। जिला मुख्य डाकपाल और पंचायती राज विभाग के समन्वय से ग्राम पंचायत स्तर तक साइबर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सोशल मीडिया के जरिए भी होगा प्रचार

साइबर सुरक्षा अभियान के दौरान सोशल मीडिया का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जाएगा। स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ-साथ खेल और सिनेमा जगत की हस्तियों के माध्यम से वीडियो अपील जारी करवाई जाएंगी।

इसके अलावा स्थानीय एफएम, टीवी चैनल, सिनेमा हॉल, निजी केबल टीवी और बाजारों में लगे डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में साइबर सुरक्षा संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

साइबर ठगी से बचाव का दिया जाएगा संदेश

राजस्थान पुलिस का यह अभियान लोगों को साइबर अपराध के नए तरीकों के प्रति सतर्क करने और डिजिटल लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने पर केंद्रित रहेगा। पुलिस का लक्ष्य है कि जागरूकता के जरिए आमजन को साइबर ठगों के जाल में फंसने से बचाया जा सके और ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ का संदेश प्रदेश के हर हिस्से तक पहुंचाया जाए

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |