निकायवार मतदान प्रतिशत में कानोता 71.67 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। वहीं सांभर में सबसे कम 49.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
दोपहर 1 बजे तक कानोता में 71.67 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद नारायणा में 65.91 प्रतिशत, बस्सी में 65.47 प्रतिशत, वाटिका में 65.27 प्रतिशत और जमवारामगढ़ में 64.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
वहीं दूदू में 64.56 प्रतिशत, फागी में 63.72 प्रतिशत, बगरू में 61.77 प्रतिशत, खेजरोली में 61.70 प्रतिशत और मनोहरपुर में 59.83 प्रतिशत मतदाताओं ने दोपहर 1 बजे तक वोट डाला।
| नगरीय निकाय | मतदान प्रतिशत |
|---|---|
| चोमू | 51.29% |
| शाहपुरा | 52.78% |
| बगरू | 61.77% |
| बस्सी | 65.47% |
| चाकसू | 58.90% |
| दूदू | 64.56% |
| जमवारामगढ़ | 64.85% |
| जोबनेर | 58.53% |
| कालाडेरा | 59.53% |
| कानोता | 71.67% |
| खेजरोली | 61.70% |
| किशनगढ़-रेनवाल | 59.33% |
| मनोहरपुर | 59.83% |
| नारायणा | 65.91% |
| फागी | 63.72% |
| फुलेरा | 52.34% |
| सांभर | 49.87% |
| वाटिका | 65.27% |
| कुल | 58.29% |
जयपुर जिले के 18 नगरीय निकायों में दोपहर 1 बजे तक 2,27,541 मतदाता मतदान कर चुके हैं। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। मतदान का समय समाप्त होने तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।
कानोता में 71.67% मतदान ने जिले में सबसे अधिक मतदान का रिकॉर्ड बनाया, जबकि सांभर 49.87% के साथ सबसे पीछे रहा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.