कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ AI से तैयार की गई तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों का लुक 80s के दौर के स्टाइल से प्रेरित नजर आया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा डबल-डेनिम लुक और डार्क एविएटर सनग्लासेस में नजर आए। वहीं कियारा ने रंगीन 80s फैशन को अपनाया। वह पिंक आउटफिट में दिखाई दीं, जिसमें पफ स्लीव्स थीं। उन्होंने बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियों के साथ अपना रेट्रो लुक पूरा किया।
कियारा ने तस्वीर के साथ सिद्धार्थ की अपकमिंग फिल्म ‘द व्वान’ के रोमांटिक ट्रैक ‘समझो ना’ को भी जोड़ा।
इस वायरल ट्रेंड में परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा भी शामिल हुए। परिणीति ने राघव के साथ विंटेज स्टाइल में तैयार की गई कई AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
तस्वीरों में दोनों का अंदाज पुराने दौर की फिल्मों और फैशन से प्रेरित नजर आया। सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह रेट्रो अवतार काफी पसंद आ रहा है।
अमीषा पटेल ने भी AI रेट्रो ट्रेंड को अपने अंदाज में अपनाया। वह वन-शोल्डर टॉप और डेनिम शॉर्ट्स के साथ नियोन पिंक आउटफिट में नजर आईं।
उन्होंने लेग वॉर्मर्स और व्हाइट-पिंक स्नीकर्स पहने। तस्वीर में अमीषा एक बड़े बूमबॉक्स पर बैठी दिखाई दीं, जिससे पूरा लुक 80s के पॉप कल्चर की याद दिलाता है।
एक्टर और नेता रवि किशन ने भी वायरल AI ट्रेंड में हिस्सा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी AI-जेनरेटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका लुक 1980s के बॉलीवुड हीरो जैसा दिखाई दिया।
AI के जरिए तैयार की जा रही इन तस्वीरों ने एक बार फिर पुराने दौर के फैशन और बॉलीवुड स्टाइल को सोशल मीडिया पर चर्चा में ला दिया है। आम यूजर्स के साथ अब सेलिब्रिटीज भी इस ट्रेंड के जरिए अपने रेट्रो अवतार फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.