राजस्थान के 147 शहरी निकायों में मतदान जारी, कई जिलों में EVM खराबी से प्रभावित हुई वोटिंग

जयपुर: राजस्थान के 147 शहरी निकायों में आज दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है। इस चरण में 87.60 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के दौरान कई जिलों से ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें सामने आई हैं, जिसके चलते कुछ बूथों पर मतदान प्रभावित हुआ और मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा।

हनुमानगढ़ में दो बूथों पर EVM खराबी

हनुमानगढ़ में ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते दो बूथों पर कुछ समय के लिए मतदान रुक गया। वार्ड 47 के बूथ संख्या 102 पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत सामने आई।

ज्वाला सिंह वाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मशीन खराब होने के कारण करीब 35 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। वहीं, जंक्शन स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी ईवीएम की तकनीकी समस्या के चलते करीब 30 मिनट तक मतदान रुका

मशीन दुरुस्त होने के बाद दोनों जगहों पर दोबारा मतदान शुरू कराया गया।

कुम्हेर में EVM खराब, देरी से शुरू हुआ मतदान

कुम्हेर में नगर निकाय चुनाव के दौरान बूथ नंबर 4 पर ईवीएम खराब होने से मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका। सुबह करीब 7:50 बजे सेक्टर मजिस्ट्रेट के EVM लेकर पहुंचने के बाद मतदान शुरू कराया गया।

वहीं, बूथ नंबर 19 और 20 पर दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

सरदारशहर में EVM खराबी से मतदान शुरू नहीं हुआ

चूरू जिले के सरदारशहर में वार्ड 34 के भाग संख्या 1 में ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हो सका। मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई।

समस्या के बाद बूथ पर दूसरी EVM मशीन मंगवाई गई, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी की गई।

बाड़ी में भी EVM में आई तकनीकी दिक्कत

बाड़ी में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। हालांकि, एक-दो मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी परेशानी सामने आई। मौके पर पहुंचे टेक्निकल इंजीनियरों ने मशीनों को तुरंत दुरुस्त कर दिया।

एसडीएम अमित वर्मा के मुताबिक, फिलहाल बाड़ी में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।

मतदाताओं को करना पड़ा इंतजार

राजस्थान के कई जिलों में ईवीएम की तकनीकी खराबी के चलते मतदान प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। हालांकि, प्रशासन की ओर से तकनीकी टीमों की मदद से मशीनों को दुरुस्त कराकर मतदान दोबारा शुरू कराया गया।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |