कोटा। राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण में कोटा के वार्ड-3 में मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता सूची को लेकर गफलत सामने आ गई। वार्ड-3 के भाग-3 और 3A में BLO की सूची और मतदान केंद्र पर उपलब्ध सूची के बीच मिलान नहीं होने से कई मतदाता परेशान नजर आए।
जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र पर पहुंचे कई मतदाताओं को सूची में अपना नाम नहीं मिला। आरोप है कि सूची के मिसमैच के चलते बड़ी संख्या में मतदाता मतदान से वंचित हो रहे हैं। सुबह से ही कई लोग अपने नाम की तलाश में मतदान केंद्र के चक्कर लगाते नजर आए।
वहीं, कुछ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की बात भी सामने आई है। नाम हटाए जाने को लेकर BPL सूची से बाहर होने का हवाला दिए जाने की बात कही जा रही है।
मामले को लेकर नाराज मतदाताओं ने केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक जुगल किशोर मीणा से शिकायत की। शिकायत के बाद पर्यवेक्षक की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की।
मतदाताओं की शिकायतों के बीच अधिकारियों की टीम सूची में सामने आई गड़बड़ी को समझने और समाधान निकालने में जुटी हुई है।
मामले की जानकारी के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ वार्ड पार्षद प्रत्याशी सौसर भाई भी मौके पर पहुंचे।
फिलहाल वार्ड-3 के भाग-3 और 3A में मतदाता सूची को लेकर बनी स्थिति को लेकर प्रशासन की टीम मौके पर है। अब देखना होगा कि सूची के मिसमैच की समस्या का समाधान किस तरह किया जाता है और प्रभावित मतदाताओं को मतदान का अवसर मिल पाता है या नहीं।
वार्ड-3 के भाग-3 और 3A में वोटर लिस्ट को लेकर गफलत
BLO और मतदान केंद्र की सूची में नहीं हुआ मिलान
कई मतदाताओं के नाम सूची में नहीं मिले
नाम काटे जाने को लेकर BPL सूची से बाहर होने का हवाला
मतदाताओं ने केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक से की शिकायत
पर्यवेक्षक की टीम मौके पर मौजूद
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी मौके पर पहुंचे
प्रशासन मामले को संभालने में जुटा
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.