निकाय चुनाव 2026: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने किया मतदान, BJP की जीत का दावा

डॉ. सतीश पूनियां, बालमुकुंदाचार्य, वासुदेव देवनानी और जोराराम कुमावत ने भी डाला वोट, मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है। मतदान को लेकर आम मतदाताओं के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं में भी उत्साह नजर आ रहा है। इसी क्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी और मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान किया।

आम मतदाताओं के बीच लाइन में लगे ओम बिरला

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बेहद सादगी के साथ मतदान किया। वह आम मतदाता की तरह मतदान केंद्र पहुंचे और लोगों के बीच लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। इसके बाद उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ओम बिरला के इस अंदाज की चर्चा भी देखने को मिली। मतदान केंद्र पर उन्होंने आम लोगों के साथ रहकर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया।

सतीश पूनियां ने परिवार के साथ किया मतदान

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां ने सपरिवार मतदान किया। उन्होंने जयपुर के वार्ड नंबर 34 में राणी सती नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला।

मतदान के बाद पूनियां ने कहा कि भारत की अनेक खूबियों में से एक उसकी उत्कृष्ट लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जो नागरिकों को अपना जनप्रतिनिधि चुनने का अवसर देती है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने शहरों के विकास में बाधा डाली।

हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने भी डाला वोट

हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने हाथोज स्थित संस्कृत स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान शुरू होते ही कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं।

प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान के साथ ही नगर निकाय चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो रही है।

विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने किया मतदान

राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने भी स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान किया। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में निर्वाचन क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का सकारात्मक प्रभाव चुनाव में देखने को मिलेगा।

देवनानी ने ‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे बार-बार आदर्श आचार संहिता लागू होने और विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं से बचा जा सकता है।

मंत्री जोराराम कुमावत ने की ज्यादा मतदान की अपील

पाली में मंत्री जोराराम कुमावत ने मतदान किया। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।

नेताओं के मतदान के साथ बढ़ी सियासी सरगर्मी

राजस्थान के अलग-अलग शहरों में बड़े नेताओं के मतदान के साथ चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। भाजपा नेताओं ने जहां अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की जीत का भरोसा जताया, वहीं मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

अब मतदान के बाद 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर सभी की नजरें रहेंगी, जब ईवीएम खुलने के साथ नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |