मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में हमारे एक-एक वोट का महत्व है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को विकास से कोई सरोकार नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए जनता को परेशान किया और विकास के बजाय कुर्सी की राजनीति की।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद ही ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इसमें भी अड़चनें डालने की कोशिश की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ का संकल्प पूरा किया है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान के विकास का मॉडल भाजपा के पास है।
उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से प्रदेश में विकास कार्यों को और तेज गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.