निरीक्षण के दौरान पेट्रोल और डीजल वितरण व्यवस्था, डिस्पेंसिंग यूनिट और माप उपकरणों की जांच की गई। पांच लीटर क्षमता वाले प्रमाणित माप पात्र से जांच करने पर गणेशीलाल एंड संस और सूर्यनगरी पेट्रोलियम पर शॉर्ट डिलीवरी यानी निर्धारित मात्रा से कम ईंधन देने की अनियमितता सामने आई।
विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दोनों पेट्रोल पंपों के कुल पांच नोजल बंद कर दिए। साथ ही लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट और राजस्थान लीगल मेट्रोलॉजी एनफोर्समेंट रूल्स के तहत कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वहीं, अभियान के तहत केके फिलिंग और वीआर फिलिंग की भी जांच की गई, जहां व्यवस्थाएं नियमानुसार पाई गईं।
विधिक माप विज्ञान विभाग ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में ही पेट्रोल और डीजल उपलब्ध करवाएं तथा सभी डिस्पेंसिंग यूनिट का समय पर सत्यापन सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि माप में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.