सीकर पंचायत चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 5.47% बढ़ा, भाजपा का घटा; RLP को दोगुने से ज्यादा वोट

सीकर। पंचायत चुनाव के नतीजों में सीकर जिले की सियासी तस्वीर बदलती नजर आई है। इस बार कांग्रेस का वोट शेयर 5.47 प्रतिशत बढ़कर 47.67% हो गया, जबकि भाजपा का वोट शेयर 1.47 प्रतिशत घटकर 41.82% पर पहुंच गया। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को भी पिछले चुनाव के मुकाबले दोगुने से ज्यादा वोट मिले। वहीं, 1.61 प्रतिशत मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 49 में से 36 सीटें जीतकर बढ़त हासिल की। 2020 के चुनाव में भाजपा ने 43.29% वोट शेयर के साथ 39 में से 20 सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस ने 5 लाख 27 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा को 4 लाख 38 हजार 864 वोट मिले।

कांग्रेस के खाते में 93 हजार से ज्यादा नए वोट

2020 के चुनाव में कांग्रेस को 4 लाख 6 हजार 291 वोट मिले थे और वह भाजपा से 10 हजार 426 वोट पीछे रही थी। इस बार कांग्रेस ने अपने खाते में 93 हजार 736 वोट जोड़े और कुल आंकड़ा 5 लाख 27 तक पहुंच गया। वोट शेयर में 5.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने पार्टी को बढ़त दिलाई।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गृहजिला होने के कारण पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय विधायकों या विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों ने मिलकर रणनीति बनाई।

भाजपा के वोट बढ़े, लेकिन वोट शेयर घटा

भाजपा के कुल वोटों में 2020 के मुकाबले 21 हजार 883 की बढ़ोतरी हुई, लेकिन कुल मतदान बढ़ने के अनुपात में पार्टी का वोट शेयर घट गया। 2020 में भाजपा का वोट शेयर 43.29% था, जो इस बार 41.82% रह गया।

दोनों प्रमुख दलों के बीच मुकाबले में भी बड़ा बदलाव आया। 2020 में भाजपा कांग्रेस से 1.09 प्रतिशत वोट शेयर आगे थी। इस बार कांग्रेस ने भाजपा पर 5.85 प्रतिशत वोट शेयर की बढ़त बना ली।

RLP को दोगुने से ज्यादा वोट

हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP ने भी सीकर के ग्रामीण इलाकों में अपनी मौजूदगी मजबूत की। पार्टी को 2020 में 25 हजार 27 वोट मिले थे, जबकि इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 51 हजार 733 हो गया। RLP का वोट शेयर 4.93% रहा।

निर्दलीय प्रत्याशियों के वोटों में भी पिछले पंचायत चुनाव के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई।

16,900 मतदाताओं ने चुना NOTA

सीकर जिले में 16 हजार 900 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना। यह कुल मतदान का 1.61 प्रतिशत है। यानी इतने मतदाताओं ने चुनाव मैदान में उतरे किसी भी उम्मीदवार को अपना वोट नहीं दिया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |