PM मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह को गले लगाकर किया स्वागत, राष्ट्रपति भवन में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे के दूसरे दिन सोमवार को राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर बालेन शाह को गले लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान रेड कार्पेट बिछाया गया और नेपाली प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

स्वागत समारोह के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच मुलाकात हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। बैठक में भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जा रही है।

भारत-नेपाल के बीच सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह की बैठक को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में आपसी सहयोग, संपर्क व्यवस्था और द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक संबंध हैं। दोनों देशों के बीच बेहतर संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देना इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य माना जा रहा है।

अयोध्या-जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी नई ट्रेन सेवा

द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे।

इस ट्रेन सेवा से भारत और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन और आवागमन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, जबकि नेपाल का जनकपुरधाम माता सीता की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। दोनों धार्मिक स्थलों के बीच रेल संपर्क स्थापित होने से श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

बालेन शाह का यह भारत दौरा दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |