पुलिस के अनुसार, युवती एक युवक से बातचीत करती है। इस बात को लेकर उसके परिजन विरोध कर रहे थे। इसी विवाद के चलते युवती ने जवाहर सर्किल थाने पहुंचने से पहले परिजनों को वीडियो कॉल किया और जहर पी लिया।
इसके बाद युवती शिकायत देने के लिए जवाहर सर्किल थाने पहुंच गई। वहां उसने पुलिसकर्मियों को जहर पीने की जानकारी दी।
युवती की हालत बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए उसे एम्बुलेंस से जयपुरिया हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि युवती ने वीडियो कॉल के दौरान उनके सामने ही जहर पीने की बात कही थी।
पुलिस को युवती के पास मिले बैग से जहर की बोतल भी मिली है। फिलहाल युवती का उपचार जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, युवती की तबीयत में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.