शुभेंदु अधिकारी का दावा- प्रणब मुखर्जी की सलाह पर BJP में आया, बोले- TMC बुआ-भतीजे की पार्टी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की सलाह दी थी। शुभेंदु के मुताबिक, प्रणब मुखर्जी ने उनसे कहा था कि यदि उन्हें अपने दम पर आगे बढ़ना है तो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जाना चाहिए।

शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कोलकाता में आयोजित एक समिट के दौरान यह खुलासा किया। उन्होंने प्रणब मुखर्जी को अपना ‘ओरिजिनल एडवाइजर’ बताते हुए कहा कि वे उनके लिए अभिभावक की तरह थे।

प्रणब मुखर्जी ने दी थी BJP में जाने की सलाह

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति बनने के बाद जब वे प्रणब मुखर्जी से मिलने राष्ट्रपति भवन गए थे, तब दोनों के बीच यह बातचीत हुई थी।

शुभेंदु के अनुसार, प्रणब मुखर्जी ने उनसे कहा था, “सोचिए कि आप क्या करना चाहते हैं। TMC बुआ-भतीजे की पार्टी है। अगर कर्मचारी बनकर रहना चाहते हैं तो यहीं रहिए। अगर अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो मोदीजी के साथ जाइए।”

हालांकि, शुभेंदु अधिकारी ने इस बातचीत की तारीख बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रणब मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनके बयान से विवाद हो सकता है। इसलिए वे इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते।

2020 में TMC छोड़कर BJP में शामिल हुए थे शुभेंदु

शुभेंदु अधिकारी कभी तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के बाद सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने 2009 और 2014 में तमलुक लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। वर्ष 2016 में वे नंदीग्राम से विधायक बने और ममता बनर्जी सरकार में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

पार्टी में अभिषेक बनर्जी का कद बढ़ने के साथ शुभेंदु अधिकारी और TMC नेतृत्व के बीच मतभेद बढ़ने लगे। इसके बाद नवंबर 2020 में उन्होंने परिवहन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और दिसंबर 2020 में भाजपा में शामिल हो गए।

BJP में आने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को करीब 1,956 वोटों से हराया था। इसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया।

TMC ने शुभेंदु के दावे पर उठाए सवाल

शुभेंदु अधिकारी के बयान पर तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी TMC छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और अब इसके पीछे प्रणब मुखर्जी की सलाह का हवाला दे रहे हैं।

सौगत रॉय ने कहा कि प्रणब मुखर्जी अब जीवित नहीं हैं। ऐसे में यह कैसे पता चलेगा कि मुख्यमंत्री सच बोल रहे हैं या नहीं?

शुभेंदु अधिकारी के इस दावे ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |