हाईकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 से रोक हटाई, 992 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कॉलेज शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 पर लगी रोक हटा दी है। इससे भर्ती के तहत करीब 992 पदों पर नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। भर्ती में अंतिम परिणाम जारी करने पर 9 सितंबर को रोक लगाई गई थी, जिसके चलते नियुक्तियां अटकी हुई थीं।

जस्टिस अनूप ढंढ की अदालत ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की स्टे वैकेशन एप्लीकेशन और संजय आसिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिए। अदालत ने याचिकाकर्ता को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश भी दिए हैं। हालांकि, उसका परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा।

मॉडल आंसर-की पर जताई गई थी आपत्ति

आरपीएससी ने 18 सितंबर 2025 को अंग्रेजी सहित कुल 30 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। याचिकाकर्ता ने अंग्रेजी विषय के लिए आवेदन किया था। परीक्षा के बाद जारी मॉडल आंसर-की पर उन्होंने नियमानुसार आपत्तियां दर्ज कराईं।

याचिकाकर्ता के अनुसार, सामान्य ज्ञान के 15 और अंग्रेजी विषय के 7 प्रश्नों के उत्तरों पर आपत्तियां थीं। उनका आरोप था कि आरपीएससी ने आपत्तियों का निस्तारण किए बिना और फाइनल आंसर-की जारी किए बिना ही इंटरव्यू शुरू कर दिए। इस पर हाईकोर्ट ने अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक लगाते हुए आयोग और राज्य सरकार से जवाब मांगा था।

आरपीएससी ने पारदर्शिता का दिया तर्क

आरपीएससी की ओर से पैरवी करते हुए एडवोकेट मिर्जा फैज़ल बेग ने कहा कि जिन भर्तियों में लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होता है, उनमें फाइनल आंसर-की अंतिम परिणाम के साथ जारी की जाती है। लिखित परीक्षा के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी करने से भर्ती की पारदर्शिता पर सवाल उठ सकते हैं।

आरपीएससी की ओर से यह भी कहा गया कि अंतिम परिणाम जारी नहीं हो पाने के कारण सरकार कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्तियां नहीं कर पा रही है।

भर्ती याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन

हाईकोर्ट ने भर्ती परिणाम जारी करने पर लगी रोक हटा दी है, लेकिन स्पष्ट किया कि पूरी भर्ती याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। याचिकाकर्ता का परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |