राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, रात में बढ़ेगी सर्दी; एक सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान

जयपुर। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजस्थान में ठंड का असर बढ़ने लगा है। गुरुवार को सीकर, अजमेर, टोंक, बूंदी और कोटा सहित आसपास के इलाकों में सुबह-शाम शीतलहर चली। इन क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई इलाकों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। 27 नवंबर को पांच जिलों में शीतलहर की चेतावनी है।

फतेहपुर में सबसे ठंडी रात

गुरुवार को सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। सीकर में पारा 5 डिग्री, नागौर में 6.1, चूरू में 7.6, भीलवाड़ा में 7.4, टोंक में 7.8, पिलानी में 8.5, अलवर में 8.4, उदयपुर में 8.7 और करौली में 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा और धूप निकली। अलवर, भरतपुर, सीकर और झुंझुनूं के कुछ इलाकों में सुबह हल्की धुंध रही। शीतलहर के असर से कई शहरों में दिन के तापमान में भी करीब एक डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना है। कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, जिससे रात की सर्दी बढ़ेगी। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलने का अनुमान है।

प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

  • जयपुर: अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह-शाम शीतलहर का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर में तीन दिन तक ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

  • उदयपुर: अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप से राहत मिली, लेकिन सर्दी का असर बना हुआ है।

  • कोटा: न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। सुबह हल्की धुंध छाई और ठंड बढ़ी।

  • अजमेर: अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-शाम ठंड का असर रहा।

  • अलवर: अधिकतम तापमान करीब 26 और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह ठंडी हवा चलने से सर्दी बढ़ी।

  • जोधपुर: न्यूनतम तापमान 12.8 और अधिकतम 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 1 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ सकती है।

  • सीकर: न्यूनतम तापमान 3.5 और अधिकतम 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में कड़ाके की सर्दी जारी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |