क्रिकेटर अभिषेक शर्मा पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों (Personality Rights) की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। मामले की सुनवाई मंगलवार को जस्टिस ज्योति सिंह की एकल पीठ में हुई, जहां याचिका पर आंशिक बहस सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई 9 जुलाई को निर्धारित की।

सुनवाई के दौरान Meta की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वरुण पाठक ने अदालत को बताया कि याचिका में जिन आठ यूआरएल (वेब लिंक) का उल्लेख किया गया है, उनमें से दो लिंक फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक लिंक केवल पैपराजी शैली की तस्वीर से जुड़ा है, जिससे व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन नहीं माना जा सकता। इस पर अभिषेक शर्मा की ओर से पेश वकील ने दावा किया कि संबंधित तस्वीर एआई (Artificial Intelligence) से तैयार की गई है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने टिप्पणी की कि मानहानि और व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन के मामलों के बीच बहुत पतली रेखा होती है और कई मामलों में दोनों पहलू एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। वहीं, वरुण पाठक ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के बारे में झूठी और अस्वीकार्य सामग्री प्रकाशित की जाती है, तो वह अलग कानूनी श्रेणी का मामला होगा।

अदालत ने यह भी पाया कि याचिका में जिन वेब लिंक का हवाला दिया गया है, उनके स्क्रीनशॉट रिकॉर्ड पर संलग्न नहीं किए गए हैं। इसलिए कोर्ट ने अभिषेक शर्मा के वकील को निर्देश दिया कि वे सभी संबंधित स्क्रीनशॉट के साथ अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करें।

गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट इससे पहले कई प्रसिद्ध हस्तियों, खिलाड़ियों, अभिनेताओं, राजनेताओं और आध्यात्मिक गुरुओं के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए बिना अनुमति उनके नाम, तस्वीर, आवाज या पहचान का व्यावसायिक अथवा भ्रामक उपयोग रोकने संबंधी आदेश जारी कर चुका है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान |