प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा रिफाइनरी दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित समय के बाद सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। इसी दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने समय सीमा समाप्त होने का हवाला देते हुए उन्हें गेट पर ही रोक दिया।
बताया जा रहा है कि बागड़ी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को अपना पक्ष समझाया और राज्य मंत्री के.के. विश्नोई तथा जिला पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया। करीब आधे घंटे तक चली बातचीत और मंत्री के हस्तक्षेप के बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति मिल गई। हालांकि उनके साथ आए कार्यकर्ताओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल और वीवीआईपी पास धारकों को प्रवेश नहीं मिलने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.