राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव, 4 सवर्ण उम्मीदवारों से बदलेगी सियासत ?

राज्यसभा चुनाव का रण: क्या कांग्रेस बदल रही है अपनी सामाजिक राजनीति?

जयपुर। राज्यसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन के जरिए बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। पार्टी ने सात में से चार सीटों पर सवर्ण चेहरों को मौका देकर नई सोशल इंजीनियरिंग की रणनीति का संकेत दिया है। राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस के बदलते सामाजिक समीकरणों और 2029 की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने इस बार मीनाक्षी नटराजन, पवन खेड़ा, प्रवीण चक्रवर्ती और प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं दो सीटें अनुसूचित जाति वर्ग और एक सीट अल्पसंख्यक वर्ग को दी गई है। लंबे समय से कांग्रेस की पहचान दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग की पार्टी के रूप में रही है। ऐसे में चार सवर्ण उम्मीदवारों को टिकट देना पार्टी की परंपरागत छवि से अलग कदम माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अपनी सामाजिक स्वीकार्यता का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है। संविधान और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों का समर्थन मिला, लेकिन सवर्ण मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ अपेक्षाकृत कमजोर मानी जाती रही है।

कांग्रेस की नई सोशल इंजीनियरिंग

  • 7 में से 4 राज्यसभा टिकट सवर्ण नेताओं को
  • 2 सीटें दलित और 1 सीट अल्पसंख्यक वर्ग को
  • परंपरागत वोट बैंक से आगे बढ़ने की कोशिश
  • 2029 लोकसभा चुनाव से पहले नए सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति
  • सत्ता और संगठन में व्यापक प्रतिनिधित्व का संदेश

केरल में मुख्यमंत्री चयन और कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन में भी कांग्रेस का अलग राजनीतिक प्रयोग देखने को मिला है। सवाल यह है कि क्या यह नई सोशल इंजीनियरिंग पार्टी को नए वोट बैंक से जोड़ पाएगी या नहीं। इसका जवाब आने वाले चुनावी मुकाबलों में मिलेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |