मिण्डकिया में रात्रि चौपाल, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं |

जयपुर/मकराना। राजस्थान सरकार के ग्राम रथ अभियान के तहत बुधवार को डीडवाना-कुचामन जिला प्रभारी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मकराना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिण्डकिया में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने 23 से 25 मई 2026 तक जयपुर में आयोजित होने वाले “ग्राम-2026” कार्यक्रम में अधिकाधिक किसानों से भाग लेने का आह्वान भी किया।

रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति, जल जीवन मिशन, बिजली, कृषि योजनाओं सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए जलदाय विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में कला जत्था के कलाकारों एवं अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर अवधेश मीणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मिण्डकिया में रात्रि चौपाल, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं |

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट | लाल किले से 'नए भारत' का आगाज: पीएम मोदी देंगे 12वां ऐतिहासिक भाषण, 5000 खास मेहमान बनेंगे गवाह | PM मोदी बोले: पुणे जैसा पटना और मुंबई जैसा मोतिहारी बनेगा, पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार | प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को भी मिलेगी रफ्तार: अमित शाह | राजस्थान में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: 50 हजार कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, नई भर्तियों में 100% पद बढ़े |